*शिवरीनारायण में बुजुर्गों को वितरित की गई स्टिक, सेवा संकल्प अभियान के तहत नारायण सेवा समिति की पहल*

*भूपेन्द्र यादव दैनिक अमरकंटक भूमि*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम*
जांजगीर चांपा — भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को शिवरीनारायण के बाम्बे मार्केट स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर बुजुर्गों को स्टिक का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नारायण सेवा समिति, शिवरीनारायण द्वारा किया गया।
इस पहल के माध्यम से बुजुर्गों को सहारा प्रदान करने और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने का प्रयास किया गया। चलने-फिरने में परेशानी का सामना करने वाले बुजुर्गों के लिए स्टिक उपयोगी सहारा साबित होगी। कार्यक्रम के जरिए समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भावना का संदेश दिया गया।
नारायण सेवा समिति द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत बुजुर्गों की सहायता के लिए किया गया यह प्रयास सामाजिक सरोकार और जनसेवा की भावना को दर्शाता है। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को जरूरतमंदों की मदद करने तथा बुजुर्गों के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
आयोजक: नारायण सेवा समिति, शिवरीनारायण।