Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
New Bharat Express New Bharat Express
New Bharat Express New Bharat Express
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
Subscribe
Close

Search

News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई क्षमता का हो रहा विस्तार

By
October 16, 2026 2 Min Read
0

2.97 करोड़ रुपए की लागत से नारायणपुर के कपरी नाला में प्रेमबंद स्टॉप का निर्माण, 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ

संवाददाता चंद्रभान यादव

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुनकुरी तहसील के नारायणपुर स्थित कपरी नाला में 2 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से बन रहे प्रेमबंद (नगर बंद) स्टॉप का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। इसके पूरा होने से क्षेत्र की करीब 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।

150 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा

कपरी नाला में स्टॉप निर्माण का उद्देश्य वर्षा जल का संचयन कर उसका बेहतर उपयोग करना तथा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करना है। इस परियोजना से लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलने की संभावना है। विभागीय जानकारी के अनुसार, परियोजना से क्षेत्र में सिंचाई का प्रतिशत बढ़कर 37.91 प्रतिशत तक पहुंचने में मदद मिलेगी। किसानों को आगामी सत्र 2027-28 से इस सुविधा का लाभ मिलने की संभावना है। सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होने से किसानों को खेती-किसानी में सहूलियत मिलेगी और कृषि गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

जल संरक्षण के साथ भू-जल संवर्धन और निस्तारी को मिलेगा बढ़ावा

कपरी नाला में स्टॉप निर्माण से वर्षा जल का संचयन होगा, जिससे भू-जल स्तर के संवर्धन में मदद मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को निस्तारी और पेयजल की उपलब्धता में भी लाभ मिलने की उम्मीद है। जल संरक्षण की यह व्यवस्था क्षेत्र में जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और ग्रामीण जनजीवन को सुविधाजनक बनाने में सहायक होगी। स्टॉप निर्माण से आसपास के क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। इस प्रकार यह परियोजना सिंचाई के साथ-साथ जल संरक्षण और स्थानीय जन सुविधाओं की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

किसानों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

कपरी नाला में स्टॉप निर्माण कार्य से क्षेत्र के किसानों में उत्साह है। सिंचाई सुविधा का विस्तार होने से उन्हें कृषि कार्यों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी। इससे खेती को बेहतर बनाने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के अवसर मजबूत होंगे। क्षेत्र के किसानों ने इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

*शिवरीनारायण में बुजुर्गों को वितरित की गई स्टिक, सेवा संकल्प अभियान के तहत नारायण सेवा समिति की पहल*

Next

जशपुर विधायक राय मुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • What Makes Modern Online Casinos So Popular
  • The Complete Guide to Artificial Intelligence in 2025 – Part 4
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *जल है तो कल है,”छात्रहित सर्वोपरि सराहनीय प्रयास*

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • April 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023

Categories

  • Array
  • CG Government News
  • CG Government News, Chhattisgarh CM News, Crime, Local News, News, raipur, title, Uncategorized
  • CG Government News, Local News, raipur
  • CG Government News, स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • Chhattisgarh CM News
  • Chhattisgarh CM News, CG Government News, Local News, raipur
  • Crime
  • Local News
  • Local News, Crime
  • Local News, raipur, CG Government News
  • Medical News
  • News
  • raipur
  • Sports
  • Uncategorized
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • व्यवसाय और अर्थव्यवस्था
  • स्थानीय समाचार
  • स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय
  • हिंदी समाचार
CG Government News

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर बन रहा हाई-टेक उद्योगों का नया केंद्र*

By
May 26, 2026 2 Min Read
0

*मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर बन रहा हाई-टेक उद्योगों का नया केंद्र*

*छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के नए दौर की शुरुआत*
*नवा रायपुर में दूसरा एसईजेड मंजूर, राज्य में लगेगा पहला सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र*
रायपुर 25 मई 2026/ छत्तीसगढ़ ने औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नवा रायपुर में दूसरे विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) को मंजूरी मिल गई है। पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को नवा रायपुर में 10.13 हेक्टेयर क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंजीनियरिंग आधारित एसईजेड स्थापित करने की स्वीकृति मिली है, जहां सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्माण किया जाएगा।
यह परियोजना इसलिए खास है क्योंकि इसके जरिए छत्तीसगढ़ में पहला सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र स्थापित होगा। इसके साथ ही राज्य तकनीक आधारित और उच्च मूल्य वाले उद्योगों की नई दुनिया में कदम रखेगा। इससे न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ तकनीक आधारित निवेश और आधुनिक विनिर्माण का नया केंद्र बनकर उभरेगा।
नवा रायपुर में बनने वाला यह विशेष आर्थिक क्षेत्र राज्य के निर्यात को बढ़ावा देने, नए निवेश आकर्षित करने और छत्तीसगढ़ को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही कौशल विकास, नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।
अनुमान है कि इस परियोजना से अगले पांच वर्षों में 1300 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही राज्य में कुशल युवाओं के लिए हाई-टेक उद्योगों में काम करने के नए रास्ते खुलेंगे और तकनीकी कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ में निवेश और उद्योगों के लिए बन रहे सकारात्मक माहौल का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेहतर आधारभूत सुविधाएं, पारदर्शी व्यवस्था और निवेश अनुकूल नीतियों के जरिए भविष्य के उद्योगों के लिए मजबूत वातावरण तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, “सेमीकंडक्टर तकनीक भविष्य की जरूरत है। नवा रायपुर में राज्य का पहला सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र स्थापित होना केवल उद्योग की शुरुआत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के तकनीकी भविष्य की मजबूत नींव है। इससे युवाओं को बेहतर रोजगार मिलेगा, तकनीकी कौशल बढ़ेगा और राज्य नई औद्योगिक पहचान के साथ आगे बढ़ेगा।”
छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है। भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) की LEADS 2025 रैंकिंग में छत्तीसगढ़ को स्थलरुद्ध राज्यों की श्रेणी में “हाई परफॉर्मर” माना गया है। यह राज्य की बेहतर लॉजिस्टिक्स व्यवस्था, औद्योगिक संपर्क और निर्यात क्षमता को दर्शाता है। नवा रायपुर का यह नया एसईजेड छत्तीसगढ़ को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Tags:

इलेक्ट्रॉनिक्सएसईजेडऔद्योगिक विकासछत्तीसगढ़नवा रायपुरसेमीकंडक्टर
Author

Follow Me
Other Articles
Previous

रायपुर में मॉसम अपडेट: तेज हवाएं और बारिश की संभावना

Next

*वन मंत्री केदार कश्यप का कांग्रेस पर पलटवार*

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — New Bharat Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme Havnvik Capvia Lovlig