*वन मंत्री केदार कश्यप का कांग्रेस पर पलटवार*

*झीरम की त्रासदी पर राजनीति करना बंद करे कांग्रेस : केदार कश्यप*
*अपने शासनकाल में जाँच आगे नहीं बढ़ा पाने वाली कांग्रेस अब जनता को गुमराह कर रही*
*भाजपा पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपने पाँच साल का जवाब दे*
*रायपुर।* झीरम घाटी की दर्दनाक घटना को लेकर कांग्रेस द्वारा दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस एक बार फिर शहीद नेताओं की संवेदनाओं का राजनीतिक दोहन कर रही है। भाजपा और तत्कालीन सरकार पर निराधार आरोप लगाकर कांग्रेस अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि झीरम घाटी की घटना पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक थी। इस घटना में कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सुरक्षाकर्मियों ने अपने प्राण गँवाए। भाजपा ने हमेशा इस घटना की निष्पक्ष जाँच और दोषियों को सजा दिलाने की बात कही है। लेकिन कांग्रेस लगातार इस संवेदनशील विषय को राजनीतिक हथियार बनाकर जनता की भावनाओं को भड़काने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि