योगेंद्र साहू को मिल रोड सेफ्टी सुपर हीरो अवार्ड
*योगेंद्र साहू को मिला रोड सेफ़्टी सुपर हीरो अवार्ड*
रायपुर न्यू भारत एक्सप्रेस ब्यूरो..सड़क सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस और सुरक्षित भव फाउंडेशन द्वारा “रोड सेफ़्टी सुपरहीरो अवार्ड” का आयोजन किया गया।
इस सम्मान समारोह में उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए सराहनीय कार्य किए हैं।
इसी कड़ी में आज सुदर्शन न्यूज़ के कैमरामैन योगेंद्र साहू को उनके सराहनीय योगदान और सड़क सुरक्षा के प्रति उनकी जागरूकता एवं सेवा भावना के लिए “रोड सेफ़्टी सुपरहीरो अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें ट्रैफिक डीसीपी विवेक शुक्ला के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
योगेंद्र साहू का यह कार्य न केवल समाज के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि यदि हर नागरिक सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे, तो हम एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण कर सकते हैं।योगेंद्र साहू को सुपर हीरो अवार्ड मिलने से पत्रकार साथियों के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया