Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
New Bharat Express New Bharat Express
New Bharat Express New Bharat Express
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
Subscribe
Close

Search

CG Government News

*उद्योग मंत्री ने निगम के 04 वार्डो को दी 60 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात*

By
August 10, 2026 4 Min Read
0

*निगम के वार्ड क्र. 32, 36, 37 व 24 में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने*

मो.9755116815

रायपुर 08 अगस्त 2026 / प्रदेश के उद्योग, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम व आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज पोड़ीबहार स्थित चन्द्रा समाज भवन में आयोजित भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिक निगम कोरबा के 04 वार्डो केा 60 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात दी। उन्होने वार्ड क्र. 32, 36, 37 व 24 में होने वाले व हुये विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया, उन्होने जिन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया है, उसका शीघ्र कार्य प्रारंभ कर ने तथा पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य संपादन करते हुये समयसीमा में कार्यो को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 32 अंतर्गत पोड़ीबहार में 25 लाख रूपये की लागत से चन्द्रा समाज के सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच, शेड व अन्य विस्तार कार्य किये गये हैं, जिसका लोकार्पण आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवंागन के हाथों किया गया। इसी प्रकार नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 32 अंतर्गत पोड़ीबहार राठौर मोहल्ला में 05 लाख रूपये की लागत से मंच का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 36 रिसदी बस्ती कन्हैया कंवर घर के पास 05 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी. छतदार सांस्कृतिक मंच का निर्माण, वार्ड क्र. 24 में शिव मंदिर के पास 05 लाख रूपये की लागत से एस.एस.रेलिंग, सौंदर्यीकरण एवं अन्य विस्तार कार्य, वार्ड क्र. 37 सिंचाई कालोनी रामपुर दुर्गा पण्डाल में 05 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण व अन्य विस्तार कार्य, वार्ड क्र. 36 डिंगापुर हनुमान मंदिर के पास यज्ञ शाला के समीप 07 लाख रूपये की लागत से सार्वजनिक मंच का निर्माण, वार्ड क्र. 36 डिंगापुर तालाब में 03 लाख रूपये की लागत से पचरी का निर्माण तथा वार्ड क्र. 24 जैन मंदिर के पीछे बुधवारी में राईटर पेंटर वेलफेयर एसोसिएशन आफ कोरबा के पास 05 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का अहाता निर्माण कार्य कराया जाना हैं, इन सभी विकास कार्यो का भूमिपूजन भी आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के हाथों किया गया।

*सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के साथ कोरबा का भी हो रहा तेजी से विकास*

इस अवसर पर उद्योग मत्रंी लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देशन में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के साथ कोरबा का भी तेजी से विकास हो रहा है। उन्होने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये कहा कि आप सबके आशीर्वाद से देश एवं प्रदेश में हमारी सरकार बनी तथा मुझे भी आप सबकी सेवा करने का अवसर मिला, जिसके लिये मैं आप सबका हृदय से आभारी हूॅं। उन्होने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था, अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे छत्तीसगढ़ को सजाने, संवारने का काम कर रहे हैं, उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 15 वर्षो तक मुख्यमंत्री रहे डाॅ.रमन सिंह ने राज्य को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया तथा देश के अग्रणी राज्यों की कतार में छत्तीसगढ़ को खड़ा करने का कार्य किया, अब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में पुनः राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि जहाॅं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो विगत ढाई वर्ष में कोरबा निगम क्षेत्र में 1000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें अनेक कार्य पूर्ण किये गये हैं, अनेक प्रगति पर हैं तथा शेष शीघ्र प्रारंभ होने जा रहे हैं। उन्हेाने कहा कि कोरबा में 145 करोड़ रूपये से सड़कों का कायाकल्प किया जाना हैं, केवल बरसात खत्म होने का इंतजार है, जैसी ही बरसात खत्म होगी, सड़कों का कार्य तेजी से पूर्ण किया जायेगा।

*जो वायदा किया उसे पूरा भी किया*

इस अवसर पर कोरबा चन्द्रा समाज के पदाधिकारी लखन चन्द्रा एवं समाज के केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री अश्वनी चन्द्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने यह वायदा किया था कि 25 लाख रूपये से हमारे लिये भवन बनाया जायेगा, उन्होने जो वायदा किया था, वह आज पूरा हो चुका है। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का सदैव आशीर्वाद हम लोगों को मिला है, जिसके लिये हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।

इस अवसर पर पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एमआईसी सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, अजय गोंड़, पार्षद पंकज देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, प्रताप सिंह कंवर, एल्डरमेन ईश्वर साहू, मण्डल अध्यक्ष डाॅ.राजेश राठौर, कोरबा चन्द्रा समाज की अध्यक्ष भुनेश्वरी चन्द्रा, जगदीश चन्द्रा, शिव जायसवाल, मिलाप बरेठ, अश्वनी चन्द्रा, सहदेव चन्द्रा, गुलजार सिंह, जयकुमार राठौर, निहाल सोनी, गोप लाल राठिया, लखन चन्द्रा, श्याम साहू, भद्रासन पंडित, सुरेन्द्र राजवाडे़, जोन कमिश्नर एनके नाथ, पीयूष राजपूत, अश्वनी दास, अंजुला अनंत, बाबूलाल चन्द्रा आदि सहित काफी संख्या में समाज के लोग तथा अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

Tags:

Chhattisgarh CM NewsLocal NewsRaipur
Author

Follow Me
Other Articles
Previous

श्रावण सोमवार को महामाया मंदिर में प्रातः 11 बजे से रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ-पं विजय झा

Next

*छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज: 18 अगस्त को टेबल-टॉप और 20 को होगी मॉक ड्रिल*

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • What Makes Modern Online Casinos So Popular
  • The Complete Guide to Artificial Intelligence in 2025 – Part 4
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *जल है तो कल है,”छात्रहित सर्वोपरि सराहनीय प्रयास*

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • April 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023

Categories

  • Array
  • CG Government News
  • CG Government News, Chhattisgarh CM News, Crime, Local News, News, raipur, title, Uncategorized
  • CG Government News, Local News, raipur
  • CG Government News, स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • Chhattisgarh CM News
  • Chhattisgarh CM News, CG Government News, Local News, raipur
  • Crime
  • Local News
  • Local News, Crime
  • Local News, raipur, CG Government News
  • Medical News
  • News
  • raipur
  • Sports
  • Uncategorized
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • व्यवसाय और अर्थव्यवस्था
  • स्थानीय समाचार
  • स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय
  • हिंदी समाचार
Copyright 2026 — New Bharat Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme Havnvik Capvia Lovlig