भगवान के घर और रायपुर नगर निगम में देर है, अंधेर नहीं।
गर्मी भर लोग पानी के लिए तरसते रहे। निगम के चक्कर लगाते रहे। अब देखिए, माननीय महापौर जी ने ऐसी ऐतिहासिक व्यवस्था की, कि पानी खुद चलकर लोगों के घर पहुँच गया। पाइपलाइन से नहीं, नालियों से सही—आख़िर पानी, पानी ही होता है। और सबसे बड़ी बात, इस योजना में कोई…