जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी और पूज्य संतों का अपमान छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी : भाजपा
भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा चिरमिरी में चल रही जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी की कथा और पूज्य संतों को लेकर दिए गए अमर्यादित बयान पर बेहद कड़ा ऐतराज जताया है।…