स्व. मोतीलाल डहरिया ने जाते-जाते भी दिया समाज को जीवन का उपहार–

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ऑर्गन डोनेशन कमेटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर

के पास स्वःमोतीलाल डहरिया जी के परिजन का फोन आया की हम स्वः मोतीलाल डहरिया जी का देहदान करना चाहते है, चुंकी मृतक जांजगीर के निवासी थे इसलिए मेडिकल कालेज बिलासपुर में ही देहदान हो सकता था, रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य सिन्हा जी का फोन प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन के पास आया की जाँजगीर निवासी स्वः मोतीलाल जी का देहदान कराना है आपसे आग्रह है देहदान करानें एवं कागजी प्रक्रिया में हमें सहयोग करें आपकी संस्था पहले भी देहदान करा चुकी है, आपको पुरी प्रक्रिया पता है,जिस पर संस्था नें सहषँ सहमति दी

जीवन की अंतिम सांसों के बाद भी किसी के काम आना और समाज को कुछ देकर जाना—यह सोच हर किसी के मन में नहीं होती। जांजगीर निवासी स्वर्गीय श्री मोतीलाल डहरिया ने अपने देहदान के संकल्प के माध्यम से मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।
स्व. मोतीलाल डहरिया की इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उनका शरीर चिकित्सा शिक्षा और मानव सेवा के काम आए। उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी धर्मपत्नी श्रीमति कोशिल्या डहरिया उनके पुत्र गुहा राम जी नें सभी परिजनों की सहमति से उनका पार्थिव शरीर सिम्स मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर को देहदान किया।
मृत्यु के बाद जब उनकी देहदान की इच्छा पूरी करने का समय आया, तो परिवार ने बिना किसी संकोच के उनकी अंतिम इच्छा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन के सदस्य सत्या चंद्राकर के सहयोग से पूरी कानूनी प्रक्रिया के बाद उनका पार्थिव शरीर सिम्स मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर के एनाटॉमी विभाग को सौंप दिया गया।
मृत्यु के बाद भी जीवित रहेगी उनकी सीख
स्वः मोतीलाल डहरिया का देहदान केवल एक शरीर का दान नहीं, बल्कि मानवता, चिकित्सा शिक्षा और आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का दान है। उनका यह निर्णय उन परिवारों के लिए भी प्रेरणा है, जो मृत्यु के बाद अंगदान और देहदान जैसे महान कार्यों के बारे में सोचते हैं।
परिजनों ने कहा कि उन्हें दुख तो है कि परिवार का एक प्रिय सदस्य अब उनके बीच नहीं है, लेकिन इस बात का संतोष भी है कि गोरेलाल राजपूत की अंतिम इच्छा पूरी हुई और उनकी देह अब चिकित्सा विद्यार्थियों के अध्ययन एवं मानव सेवा के काम आएगी।
स्वः मोतीलाल जी के परिजनों नें प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एंड आगँन डोनेशन कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इतनी तत्परता से आप लोगों नें जो सहयोग हमें आज किया उसके लिए हम जीवन भर आभारी रहेंगे
प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन छत्तीसगढ़