*सुशासन तिहार 2026*

*हितग्राहियों को मिला पक्के घर का सपना, आवास की चाबियों एवं स्वीकृति पत्रों का हुआ वितरण*
*बेमेतरा 29 मई 2026:-* शासन द्वारा 1 मई से 10 जून तक आयोजित किए जा रहे “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही आवश्यक सामग्री एवं दस्तावेज वितरित किए गए।
शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित पक्के आवासों की चाबियां, स्वीकृति पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए। इसके साथ ही पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधित सामग्री एवं लाभ भी वितरित किए गए। अपने सपनों के पक्के घर की चाबी प्राप्त कर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र परिवार आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे। उन्