*सुशासन तिहार एक ढोंग है – पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू*

*जनता महंगाई की मार झेल रही है और भाजपा सरकार सुशासन का ढोल पीट रही है – ताम्रध्वज साहू*
दुर्ग। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल संकट, उर्वरक की कमी और आम जनता की आर्थिक परेशानियों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम जनता त्रस्त है।’सुशासन तिहार’ को ढोंग करार दिया है पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू का कहना है कि जहां एक तरफ आम नागरिक महंगाई की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार ‘सुशासन’ का ढोल पीट रही है।प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ‘सुशासन तिहार’ के दौरान खाद की कमी, धान खरीदी में भ्रष्टाचार और वसूली जैसे मुद्दों को लेकर जनता और किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।दुर्ग और अन्य स्थानों की स्थिति: प्रदेश भर में आयोजित हो रहे इन शिविरों में कई जगह अव्यवस्थाओं के कारण भाजपा के ही विधायक और नेता असहज दिखाई दे रहें है।
श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा की भाजपा सरकार जानबूझकर प्रदेश के किसानों को कमजोर कर रही है।भाजपा सरकार चा