Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
New Bharat Express New Bharat Express
New Bharat Express New Bharat Express
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
Subscribe
Close

Search

raipur

सूरज यादव को भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया

By Ajeet
March 22, 2026 3 Min Read
0

*पूर्व सैनिक सूरज कुमार यादव को भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कोंडागांव का जिला संयोजक का बनाया गया*

कोंडागांव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय से प्राप्त पत्र की जानकारी के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक की घोषणा की गई जिसमें अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार यादव को भारतीय जनता पार्टी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ कोंडागांव का जिला संयोजक का दायित्व दिया गया l पूर्व सैनिक सूरज यादव ने कहा की मुझ पर विश्वास जताने और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक की जिम्मेदारी देने के लिए शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और कार्यकर्ताओं का आभार l मैं पार्टी की विचारधारा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूँगा और जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं इस भरोसे पर खरा उतरने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करूँगा l मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी कोई कसर नहीं छोड़ूँगा l पूर्व सैनिक सूरज यादव विभिन्न पदों पर अपने दायित्वों का निर्वहन अत्यंत बखूबी और निष्ठा के साथ कर रहे हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिला अध्यक्ष, मतदाता जागरूकता अभियान के जिला आइकॉन और नगर पालिका परिषद कोंडागांव के स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित हैं। इन सभी दायित्वों का निर्वहन करते हुए वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभा रहे हैं। अपने सामाजिक और राष्ट्रहितकारी कार्यों के माध्यम से पूर्व सैनिक सूरज यादव ने ने विशेष पहचान बनाई है। उनके मार्गदर्शन में विभिन्न ब्लाकों पर पर संचालित निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इन प्रशिक्षणों से न केवल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना विकसित हुई है, बल्कि कई युवाओं को सैन्य सेवाओं में सफलता प्राप्त करने में मार्गदर्शन भी मिला है। यह कार्य युवाओं के भविष्य को दिशा देने के साथ-साथ देश की सेवा के लिए समर्पित नागरिकों की एक सशक्त और सक्षम पीढ़ी तैयार करने में सहायक सिद्ध हो रहा है l इसके साथ-साथ पूर्व सैनिक सूरज यादव के मार्गदर्शन में रक्तदान, स्वच्छता अभियान, यातायात जागरूकता अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं l पूर्व सैनिक सूरज यादव का जीवन इस बात का प्रेरणादायक उदाहरण है कि सेना में सेवा पूर्ण करने के बाद भी समाज और राष्ट्र के लिए योगदान की राह कभी समाप्त नहीं होती। उनके द्वारा निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को सशक्त बनाने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने और देश सेवा के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उनका निरंतर समर्पण, कर्मठता और निस्वार्थ सेवा भाव उन्हें एक सच्चे राष्ट्रभक्त और समाज सुधारक के रूप में स्थापित करता है। अंत में पूर्व सैनिक सूरज यादव ने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना, संगठन के सिद्धांतों , जनसेवा और पूर्व सैनिकों के कल्याण के संकल्प को और अधिक दृढ़ता से निभाने का अवसर है।

Author

Ajeet

Follow Me
Other Articles
Previous

डिजिटल दौर में रायपुर प्रेस की बड़ी पहल प्रेस क्लब के वेबसाइट और यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

Next

रायपुर प्रेस क्लब में फिटनेस को लेकर बड़ा उत्साह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • What Makes Modern Online Casinos So Popular
  • The Complete Guide to Artificial Intelligence in 2025 – Part 4
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *जल है तो कल है,”छात्रहित सर्वोपरि सराहनीय प्रयास*

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • April 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023

Categories

  • Array
  • CG Government News
  • CG Government News, Chhattisgarh CM News, Crime, Local News, News, raipur, title, Uncategorized
  • CG Government News, Local News, raipur
  • CG Government News, स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • Chhattisgarh CM News
  • Chhattisgarh CM News, CG Government News, Local News, raipur
  • Crime
  • Local News
  • Local News, Crime
  • Local News, raipur, CG Government News
  • Medical News
  • News
  • raipur
  • Sports
  • Uncategorized
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • व्यवसाय और अर्थव्यवस्था
  • स्थानीय समाचार
  • स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय
  • हिंदी समाचार
Copyright 2026 — New Bharat Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme Havnvik Capvia Lovlig