Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
New Bharat Express New Bharat Express
New Bharat Express New Bharat Express
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
Subscribe
Close

Search

News

सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास

By
September 8, 2026 2 Min Read
0

रिपोर्टर : प्रभा यादव

जशपुर। कभी छोटा-सा घर और सीमित जगह में परिवार के साथ रहने को मजबूर राजकुमारी यादव के लिए अपना पक्का मकान किसी सपने से कम नहीं था।

आज प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उनका यह सपना साकार हो चुका है। अब राजकुमारी अपने परिवार के साथ अपने नए और पक्के घर में सुकून से जीवन बिता रही हैं।

जशपुर जिले के तपकरा की रहने वाली राजकुमारी यादव बताती हैं कि पहले उनका घर काफी छोटा था। परिवार के सदस्यों को एक साथ रहने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश और मौसम के दौरान भी घर की स्थिति को लेकर चिंता बनी रहती थी। ऐसे में अपने परिवार के लिए एक बेहतर और सुरक्षित घर का सपना उनके मन में हमेशा था।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिलने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया। पक्के मकान के निर्माण से उन्हें न केवल रहने के लिए सुरक्षित जगह मिली, बल्कि परिवार के साथ बेहतर जीवन जीने का भरोसा भी मिला।

राजकुमारी यादव कहती हैं कि पहले जहां छोटे घर के कारण काफी दिक्कत होती थी, वहीं अब उन्हें अपना खुद का पक्का मकान मिल गया है। अपने नए घर में वह अपने परिवार के साथ खुशी और सुकून से रह पा रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए केवल एक मकान नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत का माध्यम बन रही है।

राजकुमारी यादव की कहानी भी इसी बदलाव की तस्वीर है-छोटी-सी छत से अपने सपनों के पक्के आशियाने तक का सफर।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

नगरीय निकाय विकास कार्यों की समीक्षा

Next

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां शुरू, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • What Makes Modern Online Casinos So Popular
  • The Complete Guide to Artificial Intelligence in 2025 – Part 4
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *जल है तो कल है,”छात्रहित सर्वोपरि सराहनीय प्रयास*

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • April 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023

Categories

  • Array
  • CG Government News
  • CG Government News, Chhattisgarh CM News, Crime, Local News, News, raipur, title, Uncategorized
  • CG Government News, Local News, raipur
  • CG Government News, स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • Chhattisgarh CM News
  • Chhattisgarh CM News, CG Government News, Local News, raipur
  • Crime
  • Local News
  • Local News, Crime
  • Local News, raipur, CG Government News
  • Medical News
  • News
  • raipur
  • Sports
  • Uncategorized
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • व्यवसाय और अर्थव्यवस्था
  • स्थानीय समाचार
  • स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय
  • हिंदी समाचार
Copyright 2026 — New Bharat Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme Havnvik Capvia Lovlig