Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
New Bharat Express New Bharat Express
New Bharat Express New Bharat Express
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
Subscribe
Close

Search

News

सेवा संकल्प अभियान 2026

By
September 14, 2026 2 Min Read
0

सीएम हेल्पलाइन बनी सहारा

फिर शुरू हुई बुजुर्ग की वृद्धा पेंशन

रिपोर्टर : चंद्रभान यादव

जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। जशपुर जिले के तपकरा निवासी बुजुर्ग त्रिपुआरी शर्मा के लिए भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन उनकी समस्या के समाधान का माध्यम बनी। त्रिपुआरी शर्मा की वृद्धा पेंशन बंद हो गई थी, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उम्रदराज होने के कारण पेंशन उनके लिए रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहारा थी। पेंशन बंद होने से वे चिंतित थे और समस्या के समाधान की उम्मीद कर रहे थे।

समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक जांच एवं कार्रवाई की गई। विभागीय स्तर पर प्रकरण का निराकरण करते हुए शर्मा की वृद्धावस्था पेंशन पुनः शुरू कर दी गई।

पेंशन दोबारा शुरू होने से त्रिपुआरी शर्मा को बड़ी राहत मिली। उन्होंने अपनी समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की व्यवस्था की सराहना की और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान होने से उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसे माध्यम आम नागरिकों को अपनी समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनका समाधान प्राप्त करने में मददगार साबित हो रहे हैं।

यह पहल इस बात का उदाहरण है कि शासन की संवेदनशीलता और प्रशासन की तत्परता से पात्र हितग्राहियों को उनके अधिकार एवं योजनाओं का लाभ दोबारा दिलाया जा सकता है।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें,

Next

कभी घर का था इंतजार, अब मिला सपनों का आशियाना

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • What Makes Modern Online Casinos So Popular
  • The Complete Guide to Artificial Intelligence in 2025 – Part 4
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *जल है तो कल है,”छात्रहित सर्वोपरि सराहनीय प्रयास*

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • April 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023

Categories

  • Array
  • CG Government News
  • CG Government News, Chhattisgarh CM News, Crime, Local News, News, raipur, title, Uncategorized
  • CG Government News, Local News, raipur
  • CG Government News, स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • Chhattisgarh CM News
  • Chhattisgarh CM News, CG Government News, Local News, raipur
  • Crime
  • Local News
  • Local News, Crime
  • Local News, raipur, CG Government News
  • Medical News
  • News
  • raipur
  • Sports
  • Uncategorized
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • व्यवसाय और अर्थव्यवस्था
  • स्थानीय समाचार
  • स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय
  • हिंदी समाचार
News

सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें,

By
September 13, 2026 2 Min Read
0

सेवा और जनभागीदारी से विकसित जशपुर के संकल्प को साकार करें – नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगे सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम

17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने अपने घरों में एक दिया जरूर जलाएं

रिपोर्टर : चंद्रभान यादव

जशपुर। नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत ने जिलेवासियों से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल शासकीय कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का सामूहिक प्रयास है।

अभियान के दौरान गांव, वार्ड, विकासखंड एवं जिला स्तर पर विभिन्न सेवा एवं जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ अभियान का शुभारंभ होगा। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि इस अवसर पर अपने घर, प्रतिष्ठान या संस्था में आशीर्वाद एवं शुभकामना के प्रतीक के रूप में एक दीया प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न दिवसों में ‘सेवा सेतु’, स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, ‘आंगन उत्सव’, जनजागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक गतिविधियां, नुक्कड़ नाटक, एवं बाइक रैली सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

हर वर्ग की सहभागिता अभियान बनेगा जनआंदोलन

जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, रंगकर्मियों, साहित्यकारों, किसानों, व्यापारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों की भागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

सेवा संकल्प अभियान 2026

Next

सेवा संकल्प अभियान 2026

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

सेवा संकल्प अभियान 2026

By
September 13, 2026 3 Min Read
0

हुनर को मिल रही नई उड़ानः

घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह मजबूत

रिपोर्टर : प्रभा यादव

जशपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जशपुर जिले की पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की मांग से जोड़ने की पहल की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं और युवाओं को आधुनिक तकनीक एवं रोजगारपरक कौशल से जोड़ने पर विशेष जोर दिया है। इसी कड़ी में ग्राम घोलेंग स्थित आजीविका परिसर में स्थानीय महिलाओं और युवाओं को टेक्सटाइल एवं हैंडलूम से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खास बात यह है कि यहां प्रशिक्षण के साथ-साथ उत्पादन की व्यवस्था भी विकसित की जा रही है, ताकि हुनर सीखने वाले हाथों को आगे रोजगार और आय के अवसर मिल सकें।

घोलेंग में शुरू की गई यह पहल आदित्य बिरला ग्रुप, जिला प्रशासन, बिहान एवं टेक्सटाइल स्किल सेक्टर काउंसिल के संयुक्त प्रयास से आगे बढ़ रही है। इसका उद्देश्य स्थानीय महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण परिवारों को टेक्सटाइल क्षेत्र में आवश्यक कौशल उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना है।

प्रशिक्षण के साथ उत्पादन पर जोर

घोलेंग में आजीविका से परंपरागत रूप से जुड़े लगभग 35 से 40 परिवारों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को हैंडलूम और टेक्सटाइल से संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

महिलाएं आधुनिक तकनीक और मशीनों के माध्यम से कपड़ा तैयार करने के साथ शॉल, साड़ी एवं अन्य उपयोगी उत्पाद बनाने का हुनर सीख रही हैं।

प्रशिक्षण के साथ उत्पादन गतिविधियों को भी विकसित किया जा रहा है, ताकि महिलाएं सीखे हुए कौशल का वास्तविक कार्य में उपयोग कर सकें और आगे चलकर इसे अपनी आय का स्थायी साधन बना सकें।

स्थानीय हुनर को बाजार से जोड़ने की तैयारी

प्रशिक्षण केंद्र में तैयार होने वाले उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन और बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आधुनिक डिजाइन, बेहतर गुणवत्ता और बाजार से जुड़ाव के माध्यम से स्थानीय हस्तकरघा उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

इससे जशपुर की पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

महिलाओं के हुनर से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

इस पहल का महत्वपूर्ण पक्ष महिला स्व सहायता समूहों को उत्पादन गतिविधियों से जोड़ना है। कौशल प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपने समूह के माध्यम से उत्पादन कार्यों में भागीदारी कर सकेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आय के नए अवसर पैदा होने के साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

वहीं स्थानीय युवाओं को टेक्सटाइल क्षेत्र में प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने ही क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

इससे स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ने और रोजगार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होने की उम्मीद है।

घोलेंग से जशपुर के टेक्सटाइल क्षेत्र को नई दिशा

घोलेंग स्थित हैंडलूम प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र को भविष्य में कौशल, उत्पादन और बाजार के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

स्थानीय प्रतिभा और पारंपरिक कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यह पहल जशपुर में ग्रामीण आजीविका और रोजगार के नए अवसरों का आधार बन सकती है।

जहां कभी हस्तकरघा केवल परंपरा का हिस्सा था, वहीं अब वही हुनर रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत

Next

सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें,

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — New Bharat Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme Havnvik Capvia Lovlig