*राष्ट्रीय प्रभारी विष्णु दत्त शर्मा के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में राजेश यादव ने किया स्वागत-अभिनंदन*

रायपुर, 2026।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ विष्णु दत्त शर्मा के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रदेश भाजपा कार्यालय, रायपुर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा चुन्नीलाल साहू नवीन मरकंडे, अखिलेश सोनी यशवंत जैन प्रदेश संयोजक झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ संजू नारायण सिंह सहित विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी राजेश यादव, दुर्ग संभाग प्रभारी दिनेश देवांगन बस्तर संभाग प्रभारी गप्पी सुराणा रायपुर संभाग प्रभारी विकास अग्रवाल एवं सरगुजा संभाग प्रभारी आकाश गुप्ता ने भी विष्णु दत्त शर्मा जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विष्णु दत्त शर्मा जी के छत्तीसगढ़ आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की सक्रियता बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रभारी विष्णु दत्त शर्मा जी का छत्तीसगढ़ आगमन पर हार्दिक स्वागत एव अभिनंदन करते हुए उनके सफल प्रवास एवं मार्गदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।