राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू से न्यू भारत एक्सप्रेस के प्रधान संपादक अजीत सिंह यादव विशेष मुलाकात

(रायपुर)..राजनीति में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है- ममता साहू

अब महिलाओं का शोषण नहीं होने दिया जाएगा न्याय दिलाने के साथ के आथ्मनिर्भरता के लिए आयोग काम करेगी
रायपुर । राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष ममता साहू ने एक विशेष मुलाकात में अपनी राजनीति सफर की यात्रा के पड़ाव में आने वाली समस्याओ्ं के साथ उसके समाधान के लिए जो संघर्ष की हमारे चैनल से शेयर की। ममता साहू वाकई नाम के अनुरूप गुण भी उनके व्यक्तित्व में देखने को मिला ।
सवाल- आपका जन्म कब औऱ कहां हुआ
जवाबः मेरा जन्म पिता कृपाराम साहू और माता पद्ममिनी साहू के घर 11 मार्च 1971 को हुआ।
सवाल -आपकी शिक्षा कहां तक हुई औऱ छात्र जीवन कैसा रहा।
जवाब – मैंने एलएलएम, पीएचडी, ला संसदीय विशेषाधिकार विषय में की है। छात्र जीवन से ही मैं अपने पिता के राजनीतिक पृष्ठभूमि से प्रभावित रही हूं।
सवाल – सक्रिय राजनीति में पदार्पण कब हुआ।
जवाब – मैं छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ी रही हूं, या यो कहे कि प्रायमरी स्कूल से ही साथियों की मदद करती रहू हूं। मेरा बचपन बहुत ही सुखद रहा है। एक संपन्न किसान की पुत्री होने का मुझे मौभाग्य मिला है। लोगों की मदद करना मेरी जिंदगी में शामिल है। मैं किसी को भी पीड़ित नहीं देख सकती । पीड़ितों की हर संभव मदद करने में मुझे खुशी होती है।
सवाल- भाजपा की सदस्य कब बनी
जवाब – वर्ष 1987 में अखिल भारतीय विद्यार्थी पिरषद की सदस्यता लेकर सक्रिय राजनीति में शामिल हुई। उसके बाद लगातार पार्टी मुझे पदाधिकारी मनोनीत कर नई -नई जिम्मेदारी सौंपती रही . मैं भी पार्टी में पूरी निष्टा के साथ काम करती रही और मेरी जिम्मेदारी बढ़ती रही। वर्ष 1085 से 1090 तक संयोजिका भाजपा महिला मोर्चा धमतरी, वर्ष 1098 से 1999 तक मंत्री भाजपा महिला मोर्चा दुर्ग , वर्ष 2000से 2003 तक जिलाअध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा जिला दुर्ग रही। वर्ष 2004 से 2006 तक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ रही। 2011 से 2013 तक सदस्य छत्तीसगढ़ भाजपा महिला राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग । वर्ष 2016 से 2019 तक सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग रही। 2020 से अब तक प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ का दायित्व निभा रही हूं।
सवाल – राजनीित के साथ सामाजिक दायित्व क्या है
जवाब- मैं राष्ट्रीय़ कार्यवाहक अध्यक्ष अखिल बारतीय तैलिक साहू महासंघ नई दिल्ली की जिम्मेदारी निभा रही हूं। उसके साथ साथ पूर्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक साहू महासंघ में विगत 12 वर्षो से लगातार दायित्व का निर्वहन किया । 22 प्रांतों का दौरा कर वहां पर सामािजक संगठन का गठन औऱ विस्तार किया।
सवाल -राजनीति में आप सबसे ज्यादा किस नेता से प्रभावित रही है।
जवाब- मैं माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की बहुत ज्यादा प्रभावित रही हूं। अटल बिहारी वाजपेयी ने मेरी नियुक्त पर अपनी शुभकामना देकर पहली बार मेरा हौसला बढ़ाया । उन्होंने मुझे प्रशंसा पत्र में शाबाशी दी। मैं उनका बहुत बड़ी मुरीद हूं। मैं उनके नक्शे कदम पर आजीवन चलती रहूंगी।
सवाल -जीवन में कौन कौन सी उपलब्धि हासिल की
जवाब- अटल बिहारी बाजपेयी जी का हस्तलिखत प्रशंसा पत्र मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैंने 2005 में पीएससी की परीक्षा पास की पीएचडी में संसदीय विशेषाधिकार का अन्य देशों से तुलनात्मक अध्ययन किया। लोक अदालत खंड पीठ में 1998 में दुर्घटना दावा प्रकरण का निपटान किया ।