मूसलाधार बारिश के बीच प्रशासन बना जीवनरक्षक, प्रसूता, नवजात और झरने में फंसे पर्यटकों सहित 9 लोगों को सुरक्षित बचाया,तीन दिनों से जारी भारी बारिश के बीच एसडीएम के निर्देशन में चला रेस्क्यू अभियान, प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत कार्य तेज

बीजापुर जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार वर्षा के कारण जिले की अधिकांश नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। बाढ़ जैसी स्थिति के बीच जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। गुरुवार को उसूर विकासखंड में प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर प्रसूता, नवजात शिशु और झरने में फंसे सात पर्यटकों सहित कुल नौ लोगों की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार उसूर ब्लॉक के ग्राम डल्ला में बाढ़ के कारण प्रसव पीड़ित महिला के फंसे होने की सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भूपेंद्र गावरे ने तत्काल संज्ञान लिया और तहसीलदार देवनंदन टंडन को राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए। फिर बाढ़ मे फंसे लोगों को तुरंत बचाया गया
