मुंगेली जिला में आज जैविक आधारित खेती एवं कृषि प्रशिक्षण का एक दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ । कार्यक्रम में प्रांत संयोजक अन्ना सपारे एवं जितेंद्र कुमार साहू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के के पूजन अर्चन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ l इस अवसर पर जितेंद्र कुमार साहू के द्वारा जैविक खेती करने से मिट्टी का उपजाऊपन बनाए रखने, रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के उपयोग से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव, गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्व को जानना और उसका कृषि में उपयोग को समझना, जैविक कीटनाशक बनाने की विधि की जानकारी दिया गया । कार्यक्रम में खेती एवं शाकवाटिका में जैविक खाद तैयार करने की विधि तथा उसके उपयोग की जानकारी दी गयी । जैविक खेती को बढ़ावा देना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की बात कही गई । इस अवसर पर प्रांत संयोजक अन्ना सपारे के द्वारा प्रशिक्षण की विशेषताएं एवं उद्देश्य को सारगर्भित रूप में बताया गया । जैविक आधारित खेती करने का सलाह भी दिया गया । जिला संयोजक गौकरण डिंडोले एवं रामेश्वर प्रसाद साहू तथा तीनों विकासखंड से उपस्थित जैविक कृषि आधारित खेती एवं कृषि प्रशिक्षण में उपस्थित विजय यादव, बलराज सिंह ठाकुर, उमेश कुमार साहू, जिलाराम यादव, दीपक कुमार वैष्णव, शिवकुमार टंडन, नंदराम मरकाम, भीष्म नारायण खुसरो, सुभाष चंद्र चतुर्वेदी, धन सिंग दिवाकर, उत्तम सिंह सोलंकी महेंद्र पटेल, रविकांत मनहर, दीपक ध्रुव, बुद्धू साहू, डालूराम साहू, सालिकराम साहू, गणेश बुनकर, गुमान साहू, धर्मेंद्र जांगड़े आदि उपस्थित रहे । मंच का संचालन जिला संयोजक गौकरण डिंडोले किया तथा आभार प्रदर्शन लेखराम साहू ने किया ।