मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ भगवान श्री शिवरीनारायण जी का दर्शन*

*भूपेन्द्र यादव दैनिक अमरकंटक भूमि*

*शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि पर शिवरीनारायण पहुंचे मुख्यमंत्री, विष्णुदेव साय,अनेक अति विशिष्ट जन भी हुये शामिल*

जांजगीर चांपा — शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ भगवान श्री शिवरीनारायण जी का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर अनेक अति विशिष्ट जन भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान श्री शिवरीनारायण जी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामनाएं की। नवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है। दर्शन के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शारदीय नवरात्रि के दौरान शिवरीनारायण धाम में धार्मिक आस्था और भक्ति का विशेष महत्व है। भगवान शिवरीनारायण जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंचते हैं। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने उन्हें स्थान के धार्मिक महत्व से अवगत कराया,उनका सम्मान ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों ने शाल-श्रीफल से किया उन्होंने गौ माता की पूजा अर्चना भी की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ श्रीमती कौशल्या देवी साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, तथा वित्तमंत्री ओपी चौधरी, सांसद कमलेश जांगड़े, कमलादेवी पाटले, अम्बेश जांगड़े सहित अन्य लोग भी सम्मिलित हुए। इनके अतिरिक्त त्यागी जी महाराज, ज्योतिंद्रनाथ ठाकुर, बृजेश केसरवानी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, हेमंत दुबे, सुखराम दास, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक अति विशिष्ट लोग उपस्थित थे।