Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
New Bharat Express New Bharat Express
New Bharat Express New Bharat Express
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
Subscribe
Close

Search

News

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही बिंदे राम को तत्काल मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

By
October 11, 2026 2 Min Read
0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार, आवागमन और दैनिक कार्यों में मिलेगी सहूलियत

संवाददाता चंद्रभान यादव

जशपुर। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में दोनों पैरों से विकलांग बिंदे राम को आवेदन देने के बाद तत्काल बैटरी चलित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। सहायता मिलने पर बिंदे राम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्राम गिनाबहार निवासी बिंदे राम, पिता विशेश्वर राम ने कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वे दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। शारीरिक असमर्थता के कारण उन्हें रोजमर्रा के सामान्य कार्यों और आवागमन के लिए परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। अपनी इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन प्रस्तुत कर बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आवेदन के तत्काल बाद उन्हें बैटरी चालित ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।ट्राईसाइकिल मिलने से बिंदे राम को अब आने-जाने में सहूलियत होगी। साथ ही वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक आसानी से कर सकेंगे। यह सहायता उनके जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और सामान्य गतिविधियों में उनकी भागीदारी को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

जरूरतमंदों के लिए आशा और सहायता का केंद्र बना बगिया कैंप कार्यालय

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए राहत और उम्मीद का केंद्र बनकर उभरा है। यहां लोग अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर पहुंचते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर जरूरतमंदों को यथासंभव त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके और उन्हें राहत मिल सके। बिंदे राम को आवेदन के तत्काल बाद बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराया जाना इसका उदाहरण है। समय पर मिली सहायता से न केवल उनके आवागमन की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी, बल्कि दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

मत्स्य किसानों को दिया गया वैज्ञानिक मछली पालन का प्रशिक्षण

Next

जशपुर में दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क,

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • What Makes Modern Online Casinos So Popular
  • The Complete Guide to Artificial Intelligence in 2025 – Part 4
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *जल है तो कल है,”छात्रहित सर्वोपरि सराहनीय प्रयास*

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • April 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023

Categories

  • Array
  • CG Government News
  • CG Government News, Chhattisgarh CM News, Crime, Local News, News, raipur, title, Uncategorized
  • CG Government News, Local News, raipur
  • CG Government News, स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • Chhattisgarh CM News
  • Chhattisgarh CM News, CG Government News, Local News, raipur
  • Crime
  • Local News
  • Local News, Crime
  • Local News, raipur, CG Government News
  • Medical News
  • News
  • raipur
  • Sports
  • Uncategorized
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • व्यवसाय और अर्थव्यवस्था
  • स्थानीय समाचार
  • स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय
  • हिंदी समाचार
Copyright 2026 — New Bharat Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme Havnvik Capvia Lovlig