Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
New Bharat Express New Bharat Express
New Bharat Express New Bharat Express
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
Subscribe
Close

Search

News

कलेक्टर रोहित व्यास ने दुलदुला विकासखंड में स्कूल भवनों

By
October 16, 2026 2 Min Read
0

जल जीवन मिशन और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

संवाददाता चंद्रभान यादव

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने विकासखंड दुलदुला के विभिन्न ग्राम पंचायतों का व्यापक दौरा कर शैक्षणिक संस्थानों, स्कूल मरम्मत कार्यों, जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी टंकियों तथा अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, पूर्णता की स्थिति और आम नागरिकों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। अपूर्ण एवं गुणवत्ताविहीन कार्यों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर व्यास ने ग्राम पंचायत बरपानी में निर्माणाधीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने बरपानी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पानी टंकी का निरीक्षण किया। योजना के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए वे स्थानीय परिवार के घर भी पहुंचे और पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली।

इसके बाद ग्राम पंचायत कशीबन्ध के आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्राम पंचायत कस्तूरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूल मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने वर्ष 2024-25 के मरम्मत कार्य अब तक पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध कार्य निरस्त करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोरना के शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया गया। यहां शौचालय का कार्य अपूर्ण पाए जाने तथा विद्युतीकरण का कार्य शेष होने पर कलेक्टर ने संबंधित एजेंसी को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर कार्य निरस्त करने की चेतावनी भी दी।

ग्राम सीरिमकेला के प्राथमिक शाला में मरम्मत कार्य अपूर्ण पाए जाने पर संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध कार्य निरस्त करने के निर्देश दिए गए। वहीं, ग्राम फरसा के शासकीय प्राथमिक शाला में आंतरिक विद्युतीकरण एवं शौचालय में पानी की व्यवस्था से संबंधित कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात*

Next

*जय जय गिरिवर राज किशोरी। जय महेश मुख चन्द चकोरी -राजेश्री महन्त जी*

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Lorem ipsum dolor sit amet
  • What Makes Modern Online Casinos So Popular
  • The Complete Guide to Artificial Intelligence in 2025 – Part 4
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • April 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023

Categories

  • Array
  • CG Government News
  • CG Government News, Chhattisgarh CM News, Crime, Local News, News, raipur, title, Uncategorized
  • CG Government News, Local News, raipur
  • CG Government News, स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • Chhattisgarh CM News
  • Chhattisgarh CM News, CG Government News, Local News, raipur
  • Crime
  • Local News
  • Local News, Crime
  • Local News, raipur, CG Government News
  • Medical News
  • News
  • raipur
  • Sports
  • Uncategorized
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • व्यवसाय और अर्थव्यवस्था
  • स्थानीय समाचार
  • स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय
  • हिंदी समाचार
News

कलेक्टर रोहित व्यास ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा

By
October 5, 2026 2 Min Read
0

आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सभी केंद्रों में पेयजल-शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर

संवाददाता चंद्रभान यादव

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण सेवा केंद्र हैं, इसलिए यहां आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

कलेक्टर व्यास ने जिले में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी भवनों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में निर्माणाधीन एवं अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी भवनों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही स्वच्छ भारत कोष के अंतर्गत शौचालय निर्माण के कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर व्यास ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम से जोड़ने के लिए आभा रिपोर्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आधार एवं फेस ऑथेंटिकेशन को प्रभावी तरीके से लागू करने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में 03 से 06 वर्ष के बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए आधार फेस मैचिंग व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर ने बच्चों की अपार आईडी बनाने की प्रगति की भी जानकारी ली और शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुकूल पांडेय, महिला एवं बाल विकास अधिकारी विवेक कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में छात्रावास भवन निर्माण को मिली गति

Next

कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर जिला परीक्षा प्रबंधन पोर्टल का किया शुभारंभ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

By
September 30, 2026 2 Min Read
0

समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रिपोर्ट : चंद्रभान यादव

जशपुर।कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर व्यास ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनदर्शन में आमजन ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व संबंधी प्रकरण, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी मांगें एवं समस्याएं शामिल थीं।

कलेक्टर व्यास ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर उनका समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, इसलिए प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आवेदनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित आवेदकों को समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें अपने प्रकरण की स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके। कलेक्टर ने विशेष रूप से जनसुविधाओं से जुड़े मामलों जैसे पेयजल, सड़क, स्वच्छता तथा शासकीय योजनाओं के लाभ से संबंधित प्रकरणों पर गंभीरता से कार्रवाई करने पर जोर दिया।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

सेवा संकल्प अभियानरू खुड़िया रानी धार्मिक स्थल पर सामूहिक स्वच्छता श्रमदान

Next

नाम सामने आते ही बढ़ी चर्चा… अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में श्रीमती मुक्ता देवी यादव को प्रदेश अध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

By
September 30, 2026 2 Min Read
0

समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रिपोर्ट : चंद्रभान यादव

जशपुर।कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर व्यास ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनदर्शन में आमजन ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। आज आयोजित जनदर्शन में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व संबंधी प्रकरण, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी मांगें एवं समस्याएं शामिल थीं।

कलेक्टर व्यास ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर उनका समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, इसलिए प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आवेदनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित आवेदकों को समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें अपने प्रकरण की स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके। कलेक्टर ने विशेष रूप से जनसुविधाओं से जुड़े मामलों जैसे पेयजल, सड़क, स्वच्छता तथा शासकीय योजनाओं के लाभ से संबंधित प्रकरणों पर गंभीरता से कार्रवाई करने पर जोर दिया।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

सेवा संकल्प अभियानरू खुड़िया रानी धार्मिक स्थल पर सामूहिक स्वच्छता श्रमदान

Next

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

By
September 8, 2026 1 Min Read
0

समयबद्ध, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रिपोर्टर : चंद्रभान यादव

जशपुर।कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर व्यास ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनदर्शन में आमजन ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। आज आयोजित जनदर्शन में कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व संबंधी प्रकरण, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी मांगें एवं समस्याएं शामिल थीं।

कलेक्टर व्यास ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर उनका समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, इसलिए प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आवेदनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित आवेदकों को समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें अपने प्रकरण की स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके। कलेक्टर ने विशेष रूप से जनसुविधाओं से जुड़े मामलों जैसे पेयजल, सड़क, स्वच्छता तथा शासकीय योजनाओं के लाभ से संबंधित प्रकरणों पर गंभीरता से कार्रवाई करने पर जोर दिया।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

नेत्रदान पखवाड़ा एकलव्य आवासीय विद्यालय घोलेंगें में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Next

नगरीय निकाय विकास कार्यों की समीक्षा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की

By
September 7, 2026 3 Min Read
0

बालिका शौचालय निर्माण को प्राथमिकता देते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

शैक्षणिक गतिविधियों एवं नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

रिपोर्टर : चंद्रभान यादव

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, सीखने की क्षमता में वृद्धि एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और नवाचारों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जश लर्न, जश क्वेस्ट, स्मार्ट क्लासेस, संपर्क स्मार्ट शाला, संपर्क क्लासेस, अंतरिक्ष संगवारी के अंतर्गत एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग, नन्हे सितारे सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इनका लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

जश लर्न और जश क्वेस्ट के अगले चरण की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के निर्देश

कलेक्टर व्यास ने जश लर्न कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए प्रथम चरण के सफल संचालन के बाद दूसरे चरण की तैयारियों एवं कार्ययोजना की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण के दो सप्ताह की गतिविधियां पूर्ण हो चुकी हैं तथा चार सप्ताह की गतिविधियां शेष हैं। कलेक्टर ने शेष अवधि में कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर तरीके से संचालित करने तथा विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को गणित एवं विज्ञान विषयों में दक्ष बनाने के उद्देश्य से संचालित जश क्वेस्ट कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है तथा आगामी गतिविधियों की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर ने कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा इसके अपेक्षित परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग के लिए चयन परीक्षा हेतु 216 स्कूल निर्धारित

कलेक्टर ने अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम के अंतर्गत एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग के लिए इसरो भेजे जाने वाले 50 प्रतिभावान विद्यार्थियों के चयन की तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि चयन परीक्षा के लिए जिले के सभी विकास खंडों के 216 स्कूल निर्धारित किए गए हैं। कलेक्टर ने चयन प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि प्रतिभावान विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सके।

स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त निगरानी के निर्देश

कलेक्टर व्यास ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रगति की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित एसडीएम के साथ समन्वय स्थापित कर शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संकुल प्राचार्यों को विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करने को कहा।

सभी स्कूलों में बालिका शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर ने बालिका शौचालय निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में बालिका शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यकतानुसार निर्माण कार्य कराया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में बालिकाओं के लिए आवश्यक एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट, अपार आईडी तथा विद्यार्थियों को पुस्तकों के वितरण की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को शासकीय योजनाओं एवं शैक्षणिक सुविधाओं का समय पर लाभ मिल सके। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की

Next

जिला शिक्षा अधिकारी ने लाइब्रेरी में कुर्सी टूटने की खबर का किया खंडन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — New Bharat Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme Havnvik Capvia Lovlig