Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
New Bharat Express New Bharat Express
New Bharat Express New Bharat Express
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
Subscribe
Close

Search

News

कलेक्टर ने वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की

By
September 11, 2026 5 Min Read
0

’17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन

’आशीर्वाद का दीया रणजीता स्टेडियम ,गौरव पथ, महाराजा चौक सहित सभी नगरीय निकाय और विकास खंड में मनाया जाएगा दीप उत्सव

रिपोर्टर : चंद्रभान यादव

जशपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा।

अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों और विकास खंड के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को बताया की संबंधित अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

17 सितंबर को भव्य दीप उत्सव मनाया जाएगा।

और सभी घरों में एक दीप अनिवार्य रूप से जलाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि जिले में 25 गांव का चिन्हांकन किया जा रहा है।

जहां लाभान्वित हितग्राही, स्व सहायता समूह की महिलाएं, महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राही, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राही अपने घरों में एक दीप अनिवार्य रूप जलाएगी।

इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी का वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करना है।

कलेक्टर ने बताया कि जशपुर जिले में रणजीता स्टेडियम, गौरव पथ, महाराजा चौक, स्व. दिलीप सिंह जूदेव चौक सहित महत्वपूर्ण जगहों में दीया जलाया जाएगा।

इसके साथ ही सभी गांवों और शहरों के अटल चौक, कुनकुरी विकास खंड के विर्सजन तालाब,दोकड़ा, बगिया, और सभी जगहों पर सामूहिक दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दीया,बाती और तेल की व्यस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ।

कलेक्टर ने कहा कि अलग-अलग थीम पर चूना मार्किंग करके रंगोली बनाने के निर्देश दिए हैं।

रंगोली थीम आपरेशन सिंदूर,पीएम जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, सेवा संकल्प अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आयुष्मान भारत, आदि अन्य थीम आधारित रंगोली बनाकर दीया जलाना है।

कलेक्टर ने वन विभाग को एक पेड़ मां के नाम 25 हजार पौधे लगाने, महिला बाल विकास विभाग को गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन सहित अन्य गतिविधियों करना है ।

इसके साथ ही विभिन्न गतिविधियां, साईकिल रैली, बाईक रैली, स्वच्छता अभियान, श्रमदान, 25 हजार लोगों का योगा अभ्यास,

प्लास्टिक मुफ्त अभियान, युवाओं के लिए कैरियर काउंसिल,25 हजार लोगों को नशामुक्त अभियान,25 हजार जल संरक्षण संवर्धन के तहत कार्य, आदि अन्य गतिविधियां आयोजित की जानी है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की यात्रा केवल वर्षों का हिसाब नहीं है, बल्कि यह 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और भारत की क्षमता में अटूट विश्वास की कहानी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से इस यात्रा के प्रति जन-आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को अभियान के सभी कार्यक्रमों का बेहतर विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि ग्राम, वार्ड, विकासखंड एवं जिला स्तर पर अधिकतम जनभागीदारी के साथ आयोजित करना सुनिश्चित करें। जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के सभी वर्गों को अभियान से जोड़ा जाए।

17 सितंबर की शाम हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। इसके तहत प्रत्येक परिवार को दीप प्रज्वलन से जोड़ने की पहल की जाएगी। प्रत्येक दीप को 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत-2047 के संकल्प का प्रतीक बनाया जाएगा। मैदानी टीम घर-घर पहुंचकर नागरिकों को इस पहल में सहभागी बनने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ से सामने आएगी नई पीढ़ी की कल्पना

17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक शासकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ पहल के तहत विकसित भारत की संकल्पना और 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर आधारित ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बच्चों की कल्पनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

‘नमो सेवा गाथा’ से गांव-गांव पहुंचेगी सेवा और बदलाव की कहानी

‘नमो सेवा गाथा’ के अंतर्गत 17 सितंबर से नुक्कड़ नाट्य का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को देश के 100 प्रमुख स्थलों पर विशेष मंचन प्रस्तावित है। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से 25 वर्षों के सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उनसे आए सकारात्मक बदलाव की कहानियों को सरल, भावनात्मक एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

‘आंगन का उत्सव’ में माताओं से संवाद और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का उत्सव’ आयोजित होगी। इसमें माताओं एवं बच्चों की सहभागिता के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी जाएगी। योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपने जीवन में आए बदलाव की कहानियां भी साझा करेंगी।

‘कहानी बदलाव की’ में सामने आएंगी हितग्राहियों की वास्तविक सफलता की कहानियां

अभियान के दौरान ‘कहानी बदलाव की’ पहल के तहत शासकीय योजनाओं से सकारात्मक बदलाव का अनुभव करने वाले हितग्राहियों की वास्तविक कहानियां संकलित की जाएंगी। प्रत्येक कहानी में हितग्राही का नाम, स्थान, जिला, संबंधित योजना और जीवन में आए बदलाव की जानकारी दर्ज की जाएगी। इन कहानियों का डिजिटल डेटा बैंक भी तैयार किया जाएगा।

‘सेवा ज्योति यात्रा’ से जन-जन जुड़ेगा विकसित भारत के संकल्प से

25 वर्षों की सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने के लिए गांव, जिला एवं राज्य स्तर पर जनभागीदारी यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को व्यापक जन सहभागिता के साथ आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई है।

‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत सेवा गतिविधियों में भाग लेंगे नागरिक

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं की सेवा गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। नदी-घाट स्वच्छता सहित विभिन्न सेवा कार्यों को अभियान में शामिल किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से पात्र हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहेगी। शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने, उन्हें योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा।

विविध गतिविधियों से अभियान को मिलेगा व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप

अभियान के दौरान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘जल जन सेवा संकल्प’, ‘रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज‘ तथा ‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ जैसी गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत परिवर्तनकारी स्थलों का भ्रमण तथा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

जिले में 01 जून से अब तक 7848.9 मिमी वर्षा दर्ज, औसत का 85.2 प्रतिशत

Next

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • What Makes Modern Online Casinos So Popular
  • The Complete Guide to Artificial Intelligence in 2025 – Part 4
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *जल है तो कल है,”छात्रहित सर्वोपरि सराहनीय प्रयास*

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • April 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023

Categories

  • Array
  • CG Government News
  • CG Government News, Chhattisgarh CM News, Crime, Local News, News, raipur, title, Uncategorized
  • CG Government News, Local News, raipur
  • CG Government News, स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • Chhattisgarh CM News
  • Chhattisgarh CM News, CG Government News, Local News, raipur
  • Crime
  • Local News
  • Local News, Crime
  • Local News, raipur, CG Government News
  • Medical News
  • News
  • raipur
  • Sports
  • Uncategorized
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • व्यवसाय और अर्थव्यवस्था
  • स्थानीय समाचार
  • स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय
  • हिंदी समाचार
Copyright 2026 — New Bharat Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme Havnvik Capvia Lovlig