Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
New Bharat Express New Bharat Express
New Bharat Express New Bharat Express
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
Subscribe
Close

Search

raipur

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

By Ajeet
March 10, 2026 2 Min Read
0

Political

*ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय*

*मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात*

*न्यू भारत एक्सप्रेस ब्यूरो*

रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय के सभा कक्ष में जशपुर जिले से चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी आत्मीयता से सरपंचों से भेंट कर उनके क्षेत्र की स्थिति तथा विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं पंच के रूप में जनसेवा का कार्य प्रारंभ किया था। पंच रहने के बाद वे सरपंच बने और आगे चलकर विधायक तथा सांसद के रूप में भी जनता की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यदि किसी सरपंच में अपने गांव और पंचायत के विकास के लिए समर्पण और जज्बा हो, तो वह अपने क्षेत्र में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर अधोसंरचना विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की बड़ी जिम्मेदारी सरपंचों के कंधों पर होती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने सरपंचों से आग्रह किया कि वे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीण जनता को उनका पूरा लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि समर्पित नेतृत्व और योजना के सही क्रियान्वयन  से कोई भी पंचायत आदर्श पंचायत बन सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और विकास के अवसर बढ़ रहे हैं। उन्होंने सरपंचों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने पंचायत क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर विभागीय मंत्रियों और अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में रहें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य अन्य क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को देखकर सीखना और उन्हें अपने गांवों में लागू करना है।

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले से चार दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर आए 35 सरपंचों का दल आज विधानसभा की कार्यवाही देखने विधानसभा पहुंचा था। भ्रमण के दौरान यह दल दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पतोरा तथा धमतरी जिले के ग्राम पंचायत सांकरा में हुए विकास कार्यों का अवलोकन भी करेगा।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनि भगत सहित जशपुर जिले से आए सरपंचगण उपस्थित थे।

Author

Ajeet

Follow Me
Other Articles
Previous

टीम इंडिया ने T20 WC 2026 में लहराया तिरंगा, न्यूजीलैंड को रौंदकर तोड़ा 19 सालों का

Next

वनमंत्री केदार कश्यप ने ठेमली आईलैंड का किया निरीक्षण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • What Makes Modern Online Casinos So Popular
  • The Complete Guide to Artificial Intelligence in 2025 – Part 4
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *जल है तो कल है,”छात्रहित सर्वोपरि सराहनीय प्रयास*

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • April 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023

Categories

  • Array
  • CG Government News
  • CG Government News, Chhattisgarh CM News, Crime, Local News, News, raipur, title, Uncategorized
  • CG Government News, Local News, raipur
  • CG Government News, स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • Chhattisgarh CM News
  • Chhattisgarh CM News, CG Government News, Local News, raipur
  • Crime
  • Local News
  • Local News, Crime
  • Local News, raipur, CG Government News
  • Medical News
  • News
  • raipur
  • Sports
  • Uncategorized
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • व्यवसाय और अर्थव्यवस्था
  • स्थानीय समाचार
  • स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय
  • हिंदी समाचार
Copyright 2026 — New Bharat Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme Havnvik Capvia Lovlig