दिल्ली मे समाजवादी विचार विमर्श मे बड़ी बैठक संपन्न हुई

न्यू भारत एक्सप्रेस ब्यूरो दिल्ली प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में युवा समाजवादी विचारकों की राउंड टेबल बैठक में देश से आये हुए समाजवादी चिंतको ने कहा की
हम ऐसा भारत बनाना चाहते हैं जहाँ हर युवा को कौशल, ज्ञान और संसाधनों तक समान पहुँच हो ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सके।
हर बच्चे और युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक ज्ञान और जीवन कौशत्म मिले ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
हम एक ऐसा समाज चाहते हैं जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ, पोषण और मानसिक सुख-शांति प्राप्त हो।
हम भेदभाव मुक्त समाज की स्थापना करना चाहते हैं जहाँ लिंग, जाति, धर्म, भाषा या किसी भी भेदभाव के बिना सभी को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हो।
हम पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य सुनिश्चित करना चाहते हैं।
हम युवाओं को रोजगारपरक कौशल, उद्यमिता और नवाचार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं।
महिलाओं को सम्मान सुरक्षा और भागीदारी की बात हुई ।
हम प्रत्येक नागरिक में सामाजिक जिम्मेदारी, नैतिक मूल्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना चाहते हैं।
सभी समाजवादियों ने नव समाजवाद को लेकर देश के गाँव से शहरों तक की व्यवस्था को बदलने पर चर्चा हुई ।
जिसमें मुख्य रूप से देश के युवा समाजवादी सागर यादव जी ने कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें देश के बेहतरीन समाजवाद की समझ रखने वाले साथियों ने हिसा लिया , मुख्य रूप से एस के निगम , सुनील कश्यप , राजकुमार सिंह , विवेक यादव , प्रो संदीप यादव , प्रो सामनारायण पटेल , राहुल देव यादव , स्वाति पटेल, डा जितेंदर मीणा, डा योगेश पासवान,तरुन भारत, प्रो मिहिर दत्ता, आदि साथी मौजूद रहे ।