*चंदखुरी में कांग्रेस की बैठक में स्मार्ट मीटर, ठप विकास और डीप होल ब्लास्टिंग का मुद्दा उठा, घर-घर पहुंचेगा स्मार्ट मीटर हटाओ जनआवेदन अभियान*

*पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार जी के दिशा निर्देशन में* जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र ‘पप्पू’ बंजारे जी की अध्यक्षता में, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंदखुरी के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव एवं मंडल कांग्रेस कमेटी चंदखुरी के अध्यक्ष अनिल टंडन के नेतृत्व में मंडल कांग्रेस कमेटी चंदखुरी की बैठक चंदखुरी फार्म स्थित अनंतराम बरछिहा परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में चंदखुरी क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और आगामी कांग्रेस के जनअभियानों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में चंदखुरी नगर पंचायत में विकास कार्यों की कथित ठप स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चंदखुरी धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है, लेकिन पिछले वर्षों में यहां अपेक्षित विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की गति बेहद धीमी है और जनता मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही है।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि चंदखुरी के विकास का हिसाब जनता के सामने रखा जाए। भाजपा सरकार के कार्यकाल में चंदखुरी में कितने विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ, कितने कार्यों का भूमिपूजन हुआ और कितने कार्य धरातल पर पूरे हुए, इसका जवाब भाजपा को जनता के सामने देना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चंदखुरी धाम का जीर्णोद्धार एवं विकास कर उसे धार्मिक और पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया गया। कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार के कार्यकाल में चंदखुरी के विकास को लेकर कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र ‘पप्पू’ बंजारे जी ने कहा कि भाजपा सरकार को चंदखुरी की जनता के सामने जवाब देना चाहिए कि सत्ता में आने के बाद उसने चंदखुरी के विकास के लिए क्या किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने चंदखुरी धाम और कौशल्या माता मंदिर के विकास को प्राथमिकता देकर चंदखुरी को नई पहचान देने का काम किया। आज यहां हजारों श्रद्धालु आते-जाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार बताए कि उसने चंदखुरी के विकास के लिए क्या किया? कितने नारियल फोड़े, कितने शिलान्यास और भूमिपूजन किए और कितने विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं? भाजपा सरकार विकास के नाम पर चंदखुरी की जनता को जवाब दे।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दे पर भाजपा सरकार से लगातार सवाल पूछेगी और जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करेगी।
*डीप होल ब्लास्टिंग का मुद्दा भी उठा*
बैठक में बाहनाकाड़ी, अकोलीडीह, खपरी एवं नरदाहा क्षेत्र की गिट्टी खदानों में डीप होल ब्लास्टिंग का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ब्लास्टिंग के कारण ग्रामीणों के मकानों, पर्यावरण और सुरक्षा को लेकर चिंताएं हैं। संबंधित विभाग से पूरे मामले की जांच कर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
*स्मार्ट मीटर हटाओ–पुराना मीटर लगाओ अभियान को घर-घर पहुंचाने का निर्णय*
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे “स्मार्ट मीटर हटाओ–पुराना मीटर लगाओ” जनआवेदन अभियान को चंदखुरी क्षेत्र में व्यापक रूप से चलाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं से जनआवेदन भरवाएंगे तथा स्मार्ट मीटर को लेकर उनकी समस्याओं और शिकायतों को एकत्रित कर संबंधित विभाग तक पहुंचाएंगे।
बैठक में अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को भी जनता के बीच ले जाने और जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
*ओमप्रकाश यादव जी ने कहा*—
“चंदखुरी की जनता विकास चाहती है। कांग्रेस सरकार के समय चंदखुरी धाम और कौशल्या माता मंदिर के विकास से चंदखुरी को नई पहचान मिली और यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी। भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि उसने चंदखुरी के लिए क्या किया। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर विकास के इन सवालों को मजबूती से उठाएंगे।”
*अनिल टंडन जी ने कहा*—
“मंडल कांग्रेस कमेटी चंदखुरी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि ‘स्मार्ट मीटर हटाओ–पुराना मीटर लगाओ’ अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता उपभोक्ताओं से संपर्क कर जनआवेदन भरवाएंगे। साथ ही चंदखुरी नगर पंचायत के विकास, चंद्रपुरी धाम, कौशल्या माता मंदिर, गिट्टी खदानों में डीप होल ब्लास्टिंग और अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर भी जनता के बीच जाएंगे।”
बैठक में ये रहे उपस्थित
इस बैठक में राजेंद्र बंजारे जिला अध्यक्ष; ओमप्रकाश यादव ब्लॉक अध्यक्ष चंदखुरी; अनिल टंडन मंडल अध्यक्ष चंदखुरी; हरि बंजारे मंडल अध्यक्ष भानसोज, नेहरू डंडे, ब्लॉक उपाध्यक्ष चंदखुरी; राकेश मिश्रा ब्लॉक उपाध्यक्ष पार्षद, अनुज मिश्रा ब्लॉक महामंत्री पार्षद, रविशंकर धीवर पूर्व नगर पंचायत चंदखुरी, अनिल वर्मा मंडल प्रभारी, कृष्ण कुमार साहू सेक्टर अध्यक्ष, राजेंद्र माहेश्वरी सेक्टर अध्यक्ष, रामेश्वर वर्मा, पार्षद राकेश जायसवाल; पार्षद नरेश चेलक; पार्षद संतोष वर्मा; पार्षद देवेंद्र साहू; उपेंद्र भारती मंडल प्रभारी, दौलत साहू मंडल प्रभारी, दिलीप कुर्रे पूर्व सरपंच, छन्नू यादव; नंदकुमार साहू; पुनाराम साहू; सियाराम साहु; बलराम धीवर; मिलाप वर्मा; अरुण साहु; जीवरखान माहेश्वरी; संतोष कुमार साहू; बूथ अध्यक्ष हेमंत वर्मा; बावणसिंह चौहान; संतोष निषाद; नरेन्द्र निषाद; राजेश वायकर; नेहरू डाड़ी; संतोष कुमार चतुर्वेदी; धर्मेंद्र कुमार वर्मा; प्रकाश करण; नारायण विश्वकर्मा; लीलाबाई; धनु कुमार साहू; बालप्रसाद साहू; प्रहलाद साहू; प्रेमलाल साहू; गोपी वर्मा; शिवकुमार; रामशरण साहू; बदाम पीवर; मीतलाल वर्मा; हेमू; दिनेश कुमार वर्मा; देवलाल साहू; गुलाब चंद; रोहित लाल; शैलेन्द्र साहू; नरेश; शिवप्रसाद साहू; बीना सिंह; संतोष कुमार साहू (नरदहा); रतिराम बाघ चंद्रा; वावन सिंह पोसान; दुर्गन बाई; नंदेश्वर साहू (नरदहा); नीलकंठ साहू; धर्मेंद्र वर्मा सहित ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “स्मार्ट मीटर हटाओ–पुराना मीटर लगाओ” जनआवेदन अभियान को घर-घर तक पहुंचाने तथा चंदखुरी के विकास और जनता के अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प लिया।