*जय जय गिरिवर राज किशोरी। जय महेश मुख चन्द चकोरी -राजेश्री महन्त जी*

*भूपेन्द्र यादव दैनिक अमरकंटक भूमि*
*सिरकट्टी आश्रम के महन्त जी एवं हरिद्वार से आए हुये स्वामी जी भी साथ में हुये उपस्थित*
जांजगीर चांपा — शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व विधायक राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज विभिन्न देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने सुरम्य वादियों में सघन वनों के बीच विराजित चंडी दाई घुंचापाली (बागबहरा), खल्लारी माता खल्लारी धाम, झरझरा माता (झरझरा धाम, मुरमुरा) एवं मां घटारानी (ग्राम धसकुड़), जतमई आदि दरबारों में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामनाएं की।
नवरात्रि के दौरान देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था एवं उत्साह देखने को मिल रहा है। मां भगवती के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं।
इसी क्रम में राजेश्री महन्त जी महाराज भी महन्त गोवर्धन शरण जी महाराज के साथ इन स्थानों पर दर्शनार्थ उपस्थित हुए तथा श्री दूधाधारी मठ के सामने विराजित मां दुर्गा जी की महाआरती में भी सम्मिलित हुए। महाआरती में उन्होंने माता दुर्गा की स्तुति करते हुए कहा कि – जय जय गिरिवर राज किशोरी। जय महेश मुख चन्द चकोरी जय गजबदन षडानन माता जगत जननि दामिनी दुति गाता से माता की आराधना की।
मां भगवती की आराधना से जनकल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की गई। मां घटारानी समिति की ओर से गजेश्वर सिन्हा, तारण ध्रुव, रामलाल यादव, संतोष कुमार दीवान, राजकुमार यादव, हीराधर ध्रुव आदि ने अतिथियों सम्मान किया। राजेश श्री महन्त जी महाराज के साथ हरिद्वार आश्रम से पधारे हुए दुलारे रामदास, मिथिला शरण, निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे विशेष रूप से उपस्थित थे।