Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
New Bharat Express New Bharat Express
New Bharat Express New Bharat Express
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
Subscribe
Close

Search

News

मत्स्य किसानों को दिया गया वैज्ञानिक मछली पालन का प्रशिक्षण

By
October 5, 2026 2 Min Read
0

नवीन तकनीकों की जानकारी के साथ पौंड लाइनर एवं केज कल्चर का कराया गया भ्रमण

संवाददाता चंद्रभान यादव

जशपुर। मत्स्य पालन विभाग द्वारा जिले के समस्त विकासखंडों से चयनित समूह एवं समितियों से जुड़े 300 मत्स्य किसानों को मछली पालन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को नवीन तकनीकों की जानकारी देने के साथ ही सफलतापूर्वक मछली पालन कर रहे क्षेत्रों का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण के तहत मत्स्य किसानों को जशपुर जिले में पौंड लाइनर तकनीक के माध्यम से नवीन एवं आधुनिक पद्धति से किए जा रहे मछली पालन का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया। किसानों ने पौंड लाइनर आधारित मत्स्य पालन की तकनीक, तालाब प्रबंधन एवं उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही किसानों को सरगुजा जिले के रजपुरी जलाशय का भ्रमण कराया गया, जहां केज कल्चर तकनीक के माध्यम से मछली पालन किया जा रहा है। इस दौरान किसानों को जलाशय आधारित केज कल्चर की कार्यप्रणाली एवं इसकी संभावनाओं से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक स्तर के अधिकारियों एवं मत्स्य विभाग के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को नवीन पद्धति से मत्स्य बीज उत्पादन, तालाब प्रबंधन, मछलियों के लिए संतुलित आहार प्रबंधन तथा मछलियों में होने वाली विभिन्न बीमारियों की पहचान और उनकी रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण एवं भ्रमण के माध्यम से किसानों को व्यावहारिक जानकारी मिलने से वे अपने तालाबों में बेहतर प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज, उचित आहार व्यवस्था तथा बीमारी की समय पर रोकथाम जैसे उपाय अपना सकेंगे। इससे मछली उत्पादन में वृद्धि होने के साथ ही मत्स्य पालन से जुड़े हितग्राहियों की आय में भी बढ़ोतरी की संभावना है। प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम सहायक संचालक मत्स्य पालन जितेंद्र कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार

Next

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही बिंदे राम को तत्काल मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Lorem ipsum dolor sit amet
  • What Makes Modern Online Casinos So Popular
  • The Complete Guide to Artificial Intelligence in 2025 – Part 4
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • April 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023

Categories

  • Array
  • CG Government News
  • CG Government News, Chhattisgarh CM News, Crime, Local News, News, raipur, title, Uncategorized
  • CG Government News, Local News, raipur
  • CG Government News, स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • Chhattisgarh CM News
  • Chhattisgarh CM News, CG Government News, Local News, raipur
  • Crime
  • Local News
  • Local News, Crime
  • Local News, raipur, CG Government News
  • Medical News
  • News
  • raipur
  • Sports
  • Uncategorized
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • व्यवसाय और अर्थव्यवस्था
  • स्थानीय समाचार
  • स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय
  • हिंदी समाचार
Copyright 2026 — New Bharat Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme Havnvik Capvia Lovlig