Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
New Bharat Express New Bharat Express
New Bharat Express New Bharat Express
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
Subscribe
Close

Search

News

कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर जिला परीक्षा प्रबंधन पोर्टल का किया शुभारंभ

By
October 5, 2026 2 Min Read
0

कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाओं के संचालन में आएगी पारदर्शिता और सुगमता,परीक्षा से जुड़ी जानकारी, प्रवेश पत्र, परिणाम एवं केंद्र प्रबंधन का होगा डिजिटल संचालन

संवाददाता चंद्रभान यादव

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाओं के सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन तथा परीक्षा संबंधी गतिविधियों के ऑनलाइन प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जशपुर जिला परीक्षा प्रबंधन पोर्टल का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा विकसित educationjashpur.in वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया को डिजिटल रूप से संचालित करने की सुविधा उपलब्ध होगी। पोर्टल पर विद्यार्थियों एवं विद्यालयों से संबंधित आवश्यक जानकारी का संधारण, परीक्षा केंद्रों की जानकारी, परीक्षा प्रबंधन तथा परीक्षा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी की जा सकेगी। इसके साथ ही प्रवेश पत्र, परीक्षा परिणाम सहित आवश्यक रिपोर्ट भी डिजिटल माध्यम से तैयार एवं प्रबंधित की जा सकेंगी।

इस डिजिटल व्यवस्था से जिला, विकासखंड एवं विद्यालय स्तर पर परीक्षा संबंधी कार्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी और अनुश्रवण को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। पोर्टल के माध्यम से जानकारी के केंद्रीकृत एवं व्यवस्थित संधारण से परीक्षा संबंधी कार्यों में समय की बचत के साथ-साथ पारदर्शिता और कार्यकुशलता भी बढ़ेगी। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पोर्टल का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों को निर्धारित समय-सीमा में अद्यतन किया जाए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने परीक्षा संबंधी सभी गतिविधियों को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपादित करने पर विशेष जोर दिया।

केंद्रीकृत परीक्षा व्यवस्था के लिए उपयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा व्यवस्था के अंतर्गत शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। जिले में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं विद्यालयों से जुड़ी परीक्षा संबंधी गतिविधियों के बेहतर समन्वय और प्रभावी प्रबंधन के लिए यह डिजिटल पोर्टल महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे परीक्षा से संबंधित जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने के साथ ही विभिन्न स्तरों पर इसकी निगरानी एवं समीक्षा भी आसान होगी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिन्हा, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

कलेक्टर रोहित व्यास ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा

Next

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Lorem ipsum dolor sit amet
  • What Makes Modern Online Casinos So Popular
  • The Complete Guide to Artificial Intelligence in 2025 – Part 4
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • April 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023

Categories

  • Array
  • CG Government News
  • CG Government News, Chhattisgarh CM News, Crime, Local News, News, raipur, title, Uncategorized
  • CG Government News, Local News, raipur
  • CG Government News, स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • Chhattisgarh CM News
  • Chhattisgarh CM News, CG Government News, Local News, raipur
  • Crime
  • Local News
  • Local News, Crime
  • Local News, raipur, CG Government News
  • Medical News
  • News
  • raipur
  • Sports
  • Uncategorized
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • व्यवसाय और अर्थव्यवस्था
  • स्थानीय समाचार
  • स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय
  • हिंदी समाचार
News

कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व एवं भारतमाला सड़क परियोजना के कार्यों की समीक्षा की

By
September 7, 2026 1 Min Read
0

सड़क निर्माण से संबंधित सभी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने को कहा

रिपोर्टर : चंद्रभान यादव

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग एवं भारतमाला सड़क परियोजना से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले से होकर गुजरने वाली भारतमाला सड़क परियोजना के निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं, मुआवजा वितरण तथा परियोजना से संबंधित अन्य प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क निर्माण से संबंधित सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नंबर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित एवं फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्तीकरण, अभिलेख शुद्धता, व्यपवर्तन तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर व्यास ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का शासन के नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व अभिलेखों के अद्यतन एवं शुद्धता पर विशेष ध्यान देते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने तथा आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी एसडीएम अन्य राजस्व अधिकारी, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंकित आनंद मौजूद रहे।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

जिला शिक्षा अधिकारी ने लाइब्रेरी में कुर्सी टूटने की खबर का किया खंडन

Next

विधवा को पारिवारिक पेंशन नहीं मिलने की खबर का जिला शिक्षा अधिकारी ने किया खंडन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News

कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की

By
September 7, 2026 2 Min Read
0

सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा में करने के निर्देश

रिपोर्टर : चंद्रभान यादव

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार, पत्थलगांव एसडीएम क्षितिज गुरभेले, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने विशेष प्रयास के निर्देश

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर व्यास ने स्व-सहायता समूहों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा, ताकि वे आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो। कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के महत्व एवं उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित बैंक लिंकेज के प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने तथा महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित उद्यमों के लिए ऋण वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शासकीय माध्यमों से ऋण उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि महिलाएं अनधिकृत एवं असुरक्षित वित्तीय माध्यमों पर निर्भर न हों।

आवास निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

कलेक्टर व्यास ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पीएम जन मन आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में संचालित सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करते हुए गुणवत्ता विहीन कार्य पाए जाने पर संबंधितों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएमएफ के कार्यों में अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए एवं इस निधि अंतर्गत शाला भवन निर्माण, मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का ही प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीएमएफ के कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्वच्छता एवं पेयजल कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने ओडीएफ प्लस मॉडल, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, गांवों में कचरा संग्रहण व्यवस्था, हाट-बाजारों की नियमित साफ-सफाई, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट तथा स्वच्छता श्रमदान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इन सभी कार्यों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं पेयजल से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें।

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

# विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष : हृदय रोग और लकवे से उबरने में फिजियोथेरेपी बनी सहारा

Next

कलेक्टर रोहित व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2026 — New Bharat Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme Havnvik Capvia Lovlig