
मुंगेली//मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र में स्थित कंतेली और कोदवाबानी के महामाया मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 1.75 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के धार्मिक आभूषण बरामद किए गए हैं। मामले के दो अन्य आरोपी पहले से ही दूसरे प्रकरण में जेल में बंद हैं।

पुलिस के अनुसार, कंतेली स्थित महामाया मंदिर में जून 2026 की रात अज्ञात बदमाशों ने मंदिर का ताला तोड़कर गर्भगृह में प्रवेश किया और देवी प्रतिमा पर चढ़े सोने-चांदी के मुकुट, मंगलसूत्र, करधन, माला समेत अन्य आभूषण चोरी कर लिए थे। वहीं, वर्ष 2025 में कोदवाबानी स्थित महामाया मंदिर में भी इसी तरह की चोरी हुई थी। दोनों मामलों की जांच एक साथ की जा रही थी।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बेमेतरा जिले के नगपुरा निवासी अश्वनी आहिरे को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों मंजीत पुरले और पप्पू उर्फ सुनील गोस्वामी के साथ मिलकर दोनों मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किय