*झीरम के गुनहगार का महिमामंडन कांग्रेस की असली मानसिकता उजागर करता है, प्रदेश की जनता से मांगे माफी*

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव द्वारा कुख्यात नक्सली हिड़मा को “रोल मॉडल” बताए जाने वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह केवल एक गैर-जिम्मेदाराना बयान नहीं, बल्कि झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस के अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं, सुरक्षा बलों के जवानों और सभी शहीदों के बलिदान का खुला अपमान है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जिस हिड़मा का नाम वर्षों से बस्तर में नक्सली हिंसा, निर्दोष आदिवासियों की हत्या, सुरक्षा बलों पर कायराना हमलों और विकास कार्यों को बाधित करने जैसी घटनाओं से जुड़ा रहा है, आज उसी व्यक्ति को कांग्रेस का नेता “रोल मॉडल” बता रहा है। इससे कांग्रेस की नक्सलवाद के प्रति सोच और उसका दोहरा चरित्र उजागर हो गया है।

उन्होंने कहा कि 25 मई 2013 के झीरम घाटी नरसंहार को देश कभी नहीं भूल सकता। इस नृशंस हमले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा,