रायपुर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ संदीप पाठक द्वारा भाजपा का दामन थामने के बाद दिल्ली के विधायक पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ राज्य के सह प्रभारी मुकेश अहलावत छत्तीसगढ़ के आम आदमी पार्टी प्रभारी नियुक्त किये गये है। आप पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि प्रदेश प्रभारी बनने के बाद तपती धूप व लू में मुकेश अहलावत जी आज पलारी बलौदा बाजार, प्रथम दौरा छत्तीसगढ़ में जारी है। आज भी पार्टी महासचिव वदूद आलम, यूथ विंग अध्यक्ष इमरान खान जिला अध्यक्ष नवनीत नंदे, सचिव नरेंद्र ठाकुर की टीम के साथ पलारी बलौदा बाजार क्षेत्र में प्रवास पर है। वे संध्या रायपुर लौटकर राजेंद्र नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक लेंगे। बैठक पश्चात रायपुर राजधानी में महिला विंग की अत्यंत सक्रिय महिला पदाधिकारी सिंगर जीत कौर हुंदल के दुखद निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गय

Tags: AAP, BJP, Chhattisgarh news, Politics, Raipur