Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
New Bharat Express New Bharat Express
New Bharat Express New Bharat Express
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
  • Home
  • Home
  • Mobile Homepage
Subscribe
Close

Search

raipur

अपनी भावनाओं दुख और खुशी को व्यक्त करने का सबसे सरल और सशक्त माध्यम हमारी मातृभाषा होती हैं राज्यपाल श्री रमेन डेका

By Ajeet
March 17, 2026 2 Min Read
0

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल*

रायपुर 16 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में शामिल हुए।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ और साहस का इतिहास है। विभाजन की विभीषिका की पीड़ा सबसे अधिक सिंधी समाज ने झेली। उस कठिन समय में आपके पूर्वजों ने अपनी संपत्ति छोड़ी, अपना घर छोड़ा, लेकिन अपना आत्मसम्मान और परिश्रम करने का स्वभाव कभी नहीं छोड़ा। शून्य से शिखर तक कैसे पहुँचा जाता है, यह सिंधी समाज ने आज पूरी दुनिया को सिखाया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तरक्की में सिंधी समाज की प्रमुख भूमिका रही है। चाहे वह चेंबर ऑफ कॉमर्स हो या प्रदेश का छोटा-बड़ा व्यापार, आपकी मेहनत से राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। आप केवल व्यापार ही नहीं करते, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराते हैं।भविष्य में हमने विकसित छत्तीसगढ़ 2047 का जो सपना देखा है, उसमें सिंधी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने लगभग ढाई वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के तहत किए गए अधिकांश वादों को पूरा कर लिया है और लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज बी.टी.आई. ग्राउंड में जो उत्साह दिखाई दे रहा है, वह बताता है कि सिंधी समाज अपनी जड़ों से कितना गहराई से जुड़ा हुआ है। ‘सिंधियत जो मेलो’ जैसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, खान-पान और सिंधी भाषा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें पवित्र शदाणी दरबार में संतों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। वहाँ जो स्नेह और आत्मीयता उन्हें मिली, वही अपनापन आज यहाँ भी महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज की यही एकजुटता उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को चेट्रीचंड्र पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्य मंच से सिंधु दर्शन यात्रा का भी विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, धमतरी महापौर रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत अध्यक्ष अमर गिदवानी, श्रीचंद सुंदरानी सहित सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Author

Ajeet

Follow Me
Other Articles
Previous

जिला कोषालय जशपुर में 18 मार्च को होगा शिविर का आयोजन सामान्य भविष्य निधि के ऋणात्मक शेष, फूल वांट, पार्ट वांट, मिसिंग क्रेडिट, सेवानिवृत्त एवं अंतिम भुगतान प्रकरणों का किया जाएगा निराकरण

Next

विभिन्न योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों को मिल रही आर्थिक सहायता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • What Makes Modern Online Casinos So Popular
  • The Complete Guide to Artificial Intelligence in 2025 – Part 4
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *महानदी गंगा आरती में शामिल हुए सद्गुरु रितेश्वर महाराज, शबरी मैया के भव्य मंदिर निर्माण की कही बात*
  • *जल है तो कल है,”छात्रहित सर्वोपरि सराहनीय प्रयास*

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • April 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023

Categories

  • Array
  • CG Government News
  • CG Government News, Chhattisgarh CM News, Crime, Local News, News, raipur, title, Uncategorized
  • CG Government News, Local News, raipur
  • CG Government News, स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • Chhattisgarh CM News
  • Chhattisgarh CM News, CG Government News, Local News, raipur
  • Crime
  • Local News
  • Local News, Crime
  • Local News, raipur, CG Government News
  • Medical News
  • News
  • raipur
  • Sports
  • Uncategorized
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय मंच पर धमतरी की अभिनव पहल को विशेष पहचान
  • व्यवसाय और अर्थव्यवस्था
  • स्थानीय समाचार
  • स्थानीय समाचार, हिंदी समाचार, राष्ट्रीय
  • हिंदी समाचार
Copyright 2026 — New Bharat Express. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme Havnvik Capvia Lovlig