*जल है तो कल है,”छात्रहित सर्वोपरि सराहनीय प्रयास*

*भूपेन्द्र यादव ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा*
जांजगीर चांपा — भारतीय जनता पार्टी की सांसद, माननीय श्रीमती कमलेश जांगड़े के सौजन्य से लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय, खरौद के प्रांगण में बोर खनन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि बोर खनन से पर्याप्त मात्रा में पानी प्राप्त हुआ है। महाविद्यालय परिवार में इस सराहनीय कार्य हेतु हर्ष व्याप्त है। महाविद्यालय के प्रांगण में एक अतिरिक्त बोर की व्यवस्था होने से न केवल पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी अपितु गार्डन में पानी सीचने का कार्य भी सुलभ हो जाएगा। सांसद निधि से प्रदाय बोर उपलब्धता का यह कार्य वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद श्रीमती प्रमिला यादव के अथक प्रयास से फलीभूत हुआ।
बोर व्यवस्था के लिए स्थान के चयन और आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन में प्रो.रमेंद्र लहरे, प्रो. संजीव सिंह, प्रो. ओंकार महिपाल प्रो.जी.एन. भतपरे, डॉ.सी. बी.खूंटे, प्रो.पुनाराम नवरत्न, प्रो. उत्तरा निराला, प्रो. मंदाकिनी चंद्र,प्रो. अश्वनी केसरवानी, प्रयोगशाला शिक्षक बसंत यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश साहू, तुमन साहू और शंकर कर्स सहित पूरे महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी संलग्न रहे। एनजीओ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बसंत यादव पूरे समय देर रात तक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. सी. भारद्वाज के साथ महाविद्यालय में उपस्थित रहे।
जनहित एवं जनसुविधा के प्रति संवेदनशीलता रखने के कार्य हेतु भारतीय जनता पार्टी की माननीय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं पार्षद श्रीमती प्रमिला यादव को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जी. सी.भारद्वाज ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।