*प्रतिभाएं हुए सम्मानित*

*लोककला, साहित्य पर वैचारिक संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह संपन्न*

रायपुर – राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका धरोहर हमारे गौरव के तत्वावधान में शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में लोककला, साहित्य पर वैचारिक संगोष्ठी एवं राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें कलाकार, साहित्यकार, समाजसेवी, कृषक, पत्रकार, खिलाड़ी, चिकित्सक, नवसृजनकर्ता एवं मातृशक्ति को विभिन्न अलंकरण से सम्मानित किया गया।
उक्त गरिमामय कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों राजमहल जशपुर की रानी साहिबा मा संयोगिता युद्धवीर सिंह जुदेव अध्यक्षता साहेब, पद्मश्री फूलबासन यादव, पद्मश्री डॉ अजय कुमार मंडावी, साहेब राव राठौर एवं शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ मन्नूलाल चेलक के कर कमलों से विभिन्न अलंकरण, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और अकादमी का पारंपरिक साफा पहनाकर भव्य अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात् राजगीत अरपा पैरी के धार की सुमधुर गीत से कार्यक्रम का आगाज किया गया।
अतिथियों को जय लिंगों बाबा आदिवासी मांदरी दल द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती के साथ मंचस्थ कराया गया।
अतिथियों के आशीर्वचन के बाद देशभर के कोने कोने से आए 100 विभूतियों को उनके साहित्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक अनुराग एवं समाज सेवा के प्रति सक्रियता को दृष्टिगत रखते हुए अलंकरण प्रदान किया गया।
शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका धरोहर हमारे गौरव के प्रधान संपादक डॉ मन्नूलाल चेलक द्वारा स्वागत उद्बोधन पश्चात शिक्षक एवं साहित्यकार डॉ शिवकुमार श्रीवास ने आयोजन के संबंध में समीक्षात्मक प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डॉ नीरामणी श्रीवास ‘नियति’ एवं डॉ शिवकुमार श्रीवास द्वारा लिखित पुस्तक नीरांजली,शिवांजली,ज्ञानांजली, भावांजलि का विमोचन मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो विजय कुमार मिर्चें, नूतन लाल साहू एवं राजनंदनी आयुषी मुन्ना चेलक द्वारा किया गया।