हिन्दू स्वाभिमान संगठन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, अवैध निर्माण हटाने की मांग

रायपुर। हिन्दू स्वाभिमान संगठन छत्तीसगढ़ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बैरन बाजार स्थित सेंट पॉल स्कूल परिसर में कम्युनिटी हॉल के नाम पर किए जा रहे कथित अवैध निर्माण को तत्काल हटाने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि बिना वैध अनुमति के एक विशाल धार्मिक संरचना का निर्माण किया जा रहा है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जोन क्रमांक 04, वार्ड क्रमांक 57 पं. भगवती चरण शुक्ला वार्ड अंतर्गत पुलिस परिसर के सामने स्थित “सेंट पॉल स्कूल” में “कम्युनिटी हॉल” के नाम पर निर्माण कार्य जारी है। इस संबंध में संगठन द्वारा 28 जनवरी 2026 को नगर पालिक निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त जोन क्रमांक 04 को लिखित शिकायत दी गई थी।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि जोन क्रमांक 04 द्वारा निर्माण रोकने हेतु नोटिस जारी किए जाने के बाद ग्रेस चर्च सी.एन.आई. रायपुर छत्तीसगढ़ डायोसिस रायपुर द्वारा निगम को दिए गए पत्र में बताया गया कि उक्त स्थल पर यूनाइटेड चर्च ऑफ नार्थ इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन का सामुदायिक भवन बनाया जा रहा है, जिसके लिए वर्ष 2010 में नगर निगम से अनुमति प्रा