छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। दुनियाभर में बढ़ते संक्रमण मामलों के बीच संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने और जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, रायपुर एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट परिसर में एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा, जो स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य निगरानी व्यवस्था का समन्वय करेगा।
एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध मरीज की पहचान होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जाए। साथ ही आइसोलेशन, रेफरल और आपातकालीन प्रबंधन की पूरी व्यवस्था तैयार रखने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य अधिकारियों को संभावित संक्रमण से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
गौरतलब है कि कांगो और युगांडा में इबोला संक्रमण के बढ़ते मामलो
🌟🌟